प्रयागराज की बेटी खुशबू निषाद ने लेबनान में हुई IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. खुशबू ने 47.6 किलोग्राम एटमवेट कैटेगरी में ताजिकिस्तान की फाइटर बरफीना रहमतुल्लोजोदा को हराया था.

वीआईपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न खुशबू की इस जीत से उनके परिवार समेत प्रयागराज शहर में खुशी की लहर है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं संग लोगों में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया.
गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया: सुचित साहनी
वीआईपी पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने का कहना है कि जब से खुशबू के IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिली है. तब से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है. यह उनके लिए ही नहीं बल्कि प्रयागराज और पूरे भारत के अलावा निषाद समाज के लिए गर्व की बात है. हमारे समाज की बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है.

मुकाबला 13:12 मिनट तक चला था
खुशबू के पिता नंदलाल निषाद ने कहा कि खुशबू ने 47.6 किलोग्राम एटमवेट कैटेगरी में ताजिकिस्तान की फाइटर बरफीना रहमतुल्लोजोदा को हराया था. यह मुकाबला 13:12 मिनट तक चला था. इसमें खुशबू ने शानदार तकनीक, मजबूत मानसिकता और उत्कृष्ट फाइटिंग कौशल का प्रदर्शन किया.
युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं
खुशबू के पिता पूर्व पार्षद हैं और उनका परिवार करेला बाग स्थित आवास पर रहता है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. स्थानीय खेल संगठन, युवा समूह और सामाजिक संस्थाएं उनकी उपल्ब्धि को शहर की बेटियों के लिए प्रेरणा मान रही हैं.
इस मौके पर बधाई देने वालों में वीआईपी पार्टी वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कुमार, चंदौली जिला अध्यक्ष शिवचरण बिंद, जिला कोषाध्यक्ष प्यारेलाल, जिला प्रभारी जंगबहादुर बिंद, अभिषेक श्रीवास्तव, जिला संयोजक सौरव प्रधान, जिला सचिव चंद्रशेखर बिंद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बाबा, ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम बिंद, अशोक निषाद, आनंद पटेल, सागर सिंह इनके अलावा आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 12
Users This Year : 18862
Total Users : 31455
Views Today : 12
Total views : 62507