अवैध संबंध के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या, 25 KM दूर शव ठिकाने लगाया टैटू बना कातिल की कमजोरी, पति गिरफ्तार; एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान के नेतृत्व में खुलासा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। अवैध संबंध के शक ने एक युवक को हैवान बना दिया। पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसने शव को घर से करीब 25 किलोमीटर दूर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। पहचान मिटाने के लिए सिर और चेहरा ईंट से कुचल दिया, लेकिन हाथ पर बने टैटू ने पूरे जुर्म की परतें खोल दीं। एडीसीपी वरुणा लेडी सिंघम नीतू कादयान के निर्देशन में चोलापुर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के कैथोर गांव का है। रविवार सुबह एक बगीचे में सूखे बाजरे के ढेर के नीचे महिला का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत इतनी भयावह थी कि शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा था।

टैटू से खुली हत्या की गुत्थी

जांच के दौरान महिला के हाथों पर बने टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग बने। एक हाथ पर दिल के पास ‘PL’ और दूसरे हाथ पर ‘GP’ लिखा था। इसी आधार पर पुलिस सोनबरसा गांव पहुंची, जहां मृतका की पहचान लक्ष्मी (26 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने संदेह के आधार पर पति प्रदीप मिश्रा (46 वर्ष), पेशे से ऑटो चालक, को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

ऐसे रची गई खौफनाक साजिश

एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान के अनुसार, आरोपी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को फोन पर झगड़े के बाद उसने हत्या की योजना बनाई। शाम को पत्नी को घुमाने के बहाने ऑटो से गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले गया, मफलर से गला घोंटकर हत्या की, फिर शव को कैथोर गांव के बगीचे में ले जाकर ईंट से सिर व चेहरा कुचल दिया और बाजरे के ढेर में छिपा दिया।

फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की जांच

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर नियार दानगंज मार्ग तक सुराग ले गया। मौके से चप्पल, खून से सनी ईंट और एक खिलौना बरामद किया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।