वाराणसी चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को चोलापुर थाना अंतर्गत कैथोर में 25 वर्षीय महिला लक्ष्मी मिश्रा का मफलर से गला घोंटकर व ईंट से सिर कूंचकर की गयी हत्या का महज पांच घण्टे के अन्दर ही पर्दाफाश कर दिया और हत्या करने वाले अभियुक्त पति प्रदीप मिश्र को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को महमूद पुर मोड़ चोलापुर से गिरफ्तार कर लिया।
महिला की हत्या के अभियुक्त प्रदीप मिश्र को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त वरूणापार नीतू कादयान ने बताया कि अभियुक्त प्रदीप से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि साहब मेरी शादी लक्ष्मी मिश्रा के साथ सन् 2017 में हुई थी।
मुझे शक था कि मेरी पत्नी का किसी और से संबंध है। वह उससे बार-बार मोबाइल से बात किया करती थी। मेरे मना करने पर मुझसे झगड़ा भी करती थी। पिछले कुछ दिनों से मेरी पत्नी काफी लड़ाई झगड़ा कर रही थी मैं उसके लड़ाई झगड़े से काफी परेशान हो गया था।बस इसी खुन्नस मे मैने अपने दिमाग में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का इरादा बना लिया और दिनांक 19 दिसम्बर को मैं अपनी पत्नी को लेकर अपनी बहन के ससुराल अहिरौली थाना चन्दबक जौनपुर आया था।
मेरी बहन के घर पर रात में जब हम लोग खाना खा लिए थे तो मेरी पत्नी मुझे जोर-जोर से चिल्ला कर गाली गलौज करते हुए लड़ने लगी। मुझे बहुत क्रोध आया तो मैंने उसे शांत कराया। फिर उसने मुझे बाहर ले चल कर चाय पिलाने के लिए बोला तो मैं 11:00 बजे अपने आटो में बैठ कर उसे चाय पिलाने गया और घर वापस चलने के बहाने दानगंज की तरफ आया और मेरे दिमाग में पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान मन में आया। उसे लेकर हाइवे से कैथोर गांव की तरफ मुड़ गया।
फिर रास्ते में एक घर के बाहर से सीमेंट लगा हुआ ईंटा उठाकर ऑटो में रखा और कैथोर जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर ऑटो रोककर अपने मफलर से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। मेरी पत्नी का शरीर शीथिल पड़ गया। फिर मैं पत्नी के शव को अपनी ऑटो में रखकर चोलापुर के ग्राम कैथोर मोहनदासपुर गया और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को ऑटो में रखें ईंट से कूंच दिया। उस ईंट को झाड़ में फेंक दिया तथा पत्नी के शव को घसीट कर पास में लगे सूखे बाजरे के ढेर में छुपा दिया।
फिर मैं वहां से अपनी बहन के घर वापस चला गया। चोलापुर पुलिस द्वारा इस जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले अभियुक्त को धारा 103,238 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा हत्या का सराहनीय पर्दाफाश करने वाली चोलापुर पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए पच्चीस हजार रुपए बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया।
घटना का पर्दाफाश करने वाली संयुक्त टीम में नवागत थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार, उ0नि0 पवन कुमार राय, उ0नि0 अनिल सिंह, हे0का0 कौशल कुमार,का0 आदित्य कुमार, जीतेन्द्र सरोज और एसओजी टीम शामिल रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 6240
Total Users : 18833
Views Today :
Total views : 37225