चन्दौली सकलडीहा
क्षेत्र के मारुफपुर जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव 24 दिसंबर बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर जी होंगे।
कार्यक्रम संयोजक राकेश यादव रौशन के अनुसार जीवन ज्योति द्वारा जिला स्तरीय विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिनको साइकिल, मोबाईल फोन और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी इंस्टीट्यूट के डॉयरेक्टर रामकुंवर सर ने दी है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 43
Users This Year : 18893
Total Users : 31486
Views Today : 99
Total views : 62594