मीरजापुर विंध्याचल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कटरा में बीती रात एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक विजेंद्र कुमार पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। विजेंद्र मेजा रामनगर, प्रयागराज के निवासी हैं।
विजेंद्र अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (UP 70 DV 4064) से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। कटरा पहुंचते ही सामने से आ रही अर्टिगा कार (UP 77 AB 0131) से उनकी टक्कर हो गई। यह कार विंध्याचल से माता के दर्शन कर लौट रही थी। स्थानीय नागरिकों ने घटना की सूचना गैपुरा चौकी प्रभारी संजय सिंह को दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम अंकित कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार और रामबिहारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी वाहन से घायल विजेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पर भेज दिया गया है।घायल के परिजनों ने बताया कि विजेंद्र अपने घर से मिर्जापुर जा रहे थे। वह मिर्जापुर में एक ट्रांसफार्मर कंपनी में ट्रांसफार्मर बाइंडर का काम करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं एक निजी कमरे में रहते हैं।
रिपोर्ट : भोलानाथ यादव










Users Today : 24
Users This Year : 10682
Total Users : 23275
Views Today : 31
Total views : 45692