गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उन्होंने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में माफिया पनपते थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में माफिया पनपते थे। ओवरब्रिज के निर्माण से महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के गोरखनाथ मार्ग पर नवनिर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना था। कहा कि सपा सरकार में माफिया पनपते थे, अब विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ओवरब्रिज का लोकार्पण करते हुए प्रसन्नता हो रही है। सेतु निगम ने 137 करोड़ रुपये में एक साल में ओवरब्रिज तैयार किया है। इसके निर्माण से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहित अन्य जिलों में आने जाने वाले लोगों को बेहतर केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल पर सपा के मुखिया ने आपके सांसद के ट्वीट पर आपत्ति की थी, उन्होंने बड़ी अभ्रद टिप्पणी की थी, क्योंकि उनके समय में रामगढ़ताल में अपराध होते थे, गंदगी डाली जाती थी।

रामगढ़ताल गोरखपुर के लिए एक बेहतरीन पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर विकास और विरासत की बेहतरीन केंद्र बन गया है। इच्छाशक्ति होती है तो विकास होता है। जो लोग केवल अपने परिवार तक सीमित हैं, जिनकों केवल अपने परिवार के लिए ही सबकुछ करना है, उनसे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

योगी ने कहा कि आज आपने देखा होगा कि टेलीविजन में भी आ गया है। माफिया से गिफ्ट लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर जिले में माफिया पनपनते थे, लेकिन अब विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनाएं आगे बढ़ रही हैं।

इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधान परिषद धर्मेद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।