प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक में तीखी नोकझोंक।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

नियामताबाद ब्लॉक स्थित भिसौड़ी गांव के परिषदीय विद्यालय में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रधानाध्यापिका सुचिता पांडेय ने बताया कि वह प्रार्थना सभा के लिए बच्चों को एकत्रित कर रही थीं। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित सहायक अध्यापक और अध्यापिका प्रार्थना सभा और राष्ट्रगान के दौरान आपस में बातचीत कर रहे थे, जो उन्हें अशोभनीय लगा। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया।

वहीं, सहायक अध्यापक अविनाश सिंह का कहना है कि वे प्रतिदिन की तरह कक्षाओं में बच्चों को कुछ याद करने के लिए कह रहे थे। तभी प्रधानाध्यापिका सुचिता मैडम आईं और उनके साथ बदतमीजी से बात की। उन्होंने कहा कि “तुमको पढ़ाने नहीं आता है” और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। अविनाश सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानाध्यापिका से बच्चों के सामने ऐसे शब्दों का प्रयोग न करने को कहा, लेकिन वह नहीं मानीं और लगातार खराब शब्दों का इस्तेमाल करती रहीं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह मौके पर गए थे और उन्होंने दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की सच्चाई संबंधित अधिकारी की जांच के बाद ही सामने आएगी।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।