चहनिया कस्बा के चौराहे पर जलवाया अलाव चहनियां कस्बा के चौराहे पर अलाव तापते ग्रामीण।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां/चंदौली

चहनियां कस्बा के चौराहे पर ग्राम प्रधान खंडवारी प्रधानपति सतीश गुप्ता ने गुरुवार की शाम को अलाव जलवाया । अलाव को पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव ने जलाकर शुभारंभ किया।

दो दिनों से पश्चिम हवा चलने से ठंड में काफी इजाफा होने से ठंड से कस्बा व क्षेत्र के लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे है ।चहनिया कस्बा का चौराहा कई जिला को जोड़ता है ।

जिससे जनपद और गैर जनपदों से प्रतिदिन हजारो लोगों का बराबर आवागमन होता रहता है । साथ ही सबसे ज्यादा रात्रि में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को होती है । जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान ने अलाव जलवाया ।

प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि ठंड को देखते हुए कस्बा में चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर दी गयी है ।

इस दौरान सतीश गुप्ता,अनिल यादव, पप्पू यादव,विनित गुप्ता,राजेश कुमार, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

 

रिपोर्ट- अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —