लखनऊ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का नाम आते ही प्रत्येक भारतवासी के मन में श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भाव स्वतः जागृत हो जाता है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणास्रोत बना रहेगा।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503