सकलडीहा तहसील मार्ग पर खोदी गयी सड़क के बीच आते जाते राहगीर और महिलाये बच्चे के साथ
सकलडीहा, सकलडीहा में बीते तीन साल से हाइवे सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था और तहसील मार्ग की चौड़ीकरण कराने वाले ठेकेदार की मनमानी से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।
आरोप है कि हाइवे निर्माण के दौरान सकलडीहा अलीनगर तिराहे के समीप सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। वही तहसील मार्ग पर जेसीबी से सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे आवागमन में समस्या हो रही है। आने जाने वाले राहगीर और महिलाये गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने है।
व्यापारियों और ग्रामीणों ने समस्या से निजात नहीं मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा रजवाहा से तहसील मार्ग का चौड़ीकरण कार्य बीते एक माह से शुरू है। निर्माण कार्य के लिये विभागीय ठेकेदार द्वारा तहसील आवास की बाउड्री तोड़कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण को लेकर पुलिया के समीप जेसीबी से सड़क खोद दिया गया है। इसके अलावा सड़क पर गिट्टी गिरा दिया गया है। तहसील से लेकर बिजली वितरण उपखंड तृतीय कार्यालय से लेकर पीजी कॉलेज जाने वाले शिक्षक अधिकारी और छात्रों को काफी समस्या हो रही है।
जेसीबी से सड़क खोद दिये जाने से बलारपुर,अमावल,मनियारपुर,डैना,ओनावल,रैपुरा,खोर से आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी घूम कर बिजली कार्यालय और छात्रों को कॉलेज जाना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर दर्जनों दुकानदारों की रोजी रोटी ठप होगया है। रजवाहा मार्ग पर आने जाने वाले भू स्वामी को काफी समस्या हो रही है। हास्पीटल,मुख्य मार्ग और ताजपुर से लेकर सघन तिराहा और सकलडीहा अलीनगर तिराहा जाने वालों को समस्या हो रही है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग से नामित कार्यदायी संस्था लोगों की समस्या से अनजान बने हुए है।
वही सकलडीहा अलीनगर तिराहे के समीप हाइवे सड़क पर गिट्टी गिरारक बीते एक सप्ताह से छोड़ दिये जाने से आने जाने वाले गिट्टी में जाकर फस जा रहे है। आये दिन हो रही दुर्घटना के बाद भी कार्यदायी संस्थ के अधिकारी और कर्मचारी अनजान बने हुए है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता,नागेन्द्र गुप्त,पवन वर्मा,सूरज सिंह,बाबूजान,हाजी जोखू सिददीकी,वरिष्ठ अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 147
Users This Year : 23938
Total Users : 36531
Views Today : 314
Total views : 71811