कैंपस प्लेसमेंट मे चयनित हुए 154 छात्र मिला नियुक्ति पत्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

प्राइवेट आई. टी.आई.कठौता गोपीगंज में ग्रेसीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदित्य विड़ला इंसुलेटर की ओर से कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर मे शामिल हुए 242 छात्रों मे 154 का चयन किया गयाl


बुधवार को मैनेजर अश्विनी कुमार लाल,सीनियर मैनेजर प्रोडक्सन दीपक प्रधान,डिप्टी मैनेजर ई आर प्रवीद्र कुमार ने कैम्पस किया जिसमे 242 छात्रो ने लिखित व साक्षात्कार में भाग लिया,जिसमे कुल 154 छात्रो का सेलेक्शन कर उनको गेट पास दिया गयाlगेट पास मिलते ही छात्रों में काफी खुशी का माहौल नजर आयाl संस्थान के प्रबंधक संतोष सिंह ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कहा कि उनका प्रयास रहता है कि शिक्षा के दौरान ही उनको रोजगार उपलब्ध हो जाएl

संस्थान मे दूसरी बार आदित्य विड़ला इंसुलेटर द्वारा स्थाई नौकरी के लिए कैंपस का आयोजन किया गयाlअब तक आयोजित शिविर में संस्थान के काफी छात्रो का चयन हुआ है मेरे लिए हर्ष की बात है मैं व संस्थान सदैव अपने छात्रो के बेहतरी के लिए अनवरत प्रयासरत रहूगाlबताया कि पहली बार आई टी आई के साथ हाई स्कूल व इंटर के छात्र शामिल हुए जिसमे 37 का चयन किया गया l

कैम्पस प्लेसमेन्ट में प्रधानाचार्य प्रभात सिंह,राजीव कुमार मौर्या,सतोष कुमार यादव,अजय कुमार,मनीष कुमार,दिनेश कुमार,विकाश कुमार यादव,प्रशान्त सिंह,कमलेश यादव अनुदेशक आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई