दशमी तालाब पर आदियोगी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, विधायक सुशील सिंह व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह रहे मौजूद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

धानापुर

दशमी तालाब के बीचों-बीच सोमवार को आदियोगी (भगवान शिव) की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। प्रतिमा का लोकार्पण विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

भव्य आदियोगी प्रतिमा स्थापित होने के बाद दशमी तालाब की सुंदरता में और निखार आया है। प्रतिमा स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग दूर-दराज से पहुंचकर प्रतिमा के दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, राम मौर्य प्रधान, विमल सिंह, रामप्रवेश तिवारी प्रधान, अवधेश सिंह, मुकुंद रस्तोगी, शिवम सिंह शिवा, दीपक सिंह, ज्ञानू सिंह, राजा यादव, बसंत यादव, नंदलाल विंद, बिरजू विंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लोकार्पण के दौरान उपस्थित लोगों ने आदियोगी के दर्शन किए और क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। तालाब परिसर में भव्य प्रतिमा स्थापित होने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने दशमी तालाब परिसर को आकर्षक, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई