केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण नाम बदलाव की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर अब ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया है, जबकि केंद्रीय सचिवालय का नया नाम ‘कर्तव्य भवन’ होगा।
सरकार ने देशभर में स्थित राजभवनों का नाम भी बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने यह बदलाव लागू कर दिया है। निर्देश में कहा गया है कि ‘राजभवन’ शब्द औपनिवेशिक सोच को दर्शाता है।
इससे पहले दिल्ली में राजपथ का नाम कर्तव्य पथ और प्रधानमंत्री आवास मार्ग का नाम लोक कल्याण मार्ग किया जा चुका है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 44
Users This Year : 23740
Total Users : 36333
Views Today : 144
Total views : 71410