चन्दौली चहनिया
रमौली के बीच सिवान में 11000 वोल्टेज का हाईटेंशन तार कई महीनों से कई खंभे तार के सहारे लटक रहा है । बिजलीं विभाग के अधिकारीयो की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है । रमौली के मुन्नर यादव के खेत से गुजरने वाले इस तार को लेकर किसानों में हादसे का डर बना हुआ है।
किसानों का कहना है कि बिजली विभाग की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। इस क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर से जुताई और पंपिंग सेट से सिंचाई होती है, जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लटके खंभे के कारण खेत के कुछ हिस्से की जुताई-बुवाई भी नहीं हो पाती है।
स्थानीय किसानों बनारसी यादव और जितेंद्र मौर्य ने बताया कि इस लटके खंभे के गिरने से बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कई बार चहनिया विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन कर्मचारी निरीक्षण के बाद इसे ठीक करने दोबारा नहीं आते। ठीक ऐसी ही स्थिति महुआरी खास गांव के पास मुख्य मार्ग पर भी है, जहां कई महीनों से लटके खंभे से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
किसानों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने और लटके खंभों को ठीक करवाने की मांग की है।











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817