यातायात पुलिस कन्नौज! सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर इंदरगढ़ में यातायात पुलिस द्वारा लगाया गया जागरुकता कैंप।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी एवं टीएसआई आफाक खान द्वारा सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर इंदरगढ़ के प्रधानाचार्य राजीव कटियार एवं मैनेजर के सहयोग से यातायात जागरूकता शिविर का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी द्वारा बच्चों को पुलिस से संबंधित हेल्पलाइन नंबर्स एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए गए। वही टीएसआई आफाक खां द्वारा छात्र-छात्राओं को अपनी शेरो शायरी के साथ यातायात नियमों की रोचक जानकारी देते हुए अपना फैन बना लिया। टी एस आई द्वारा छात्र-छात्राओं से सवाल किए गए, जैसे गोल्डन आवर किसे कहते हैं?

गुड समेरिटन, राहवीर किसे कहते हैं? इनका काम क्या होता है? साइकिल चलाते समय दाहिने बाएं मुड़ने का नियम क्या है? टी एस आई ने साइकिल चलाकर बच्चों को जागरूक किया। जिससे बच्चे बेहद प्रभावित हुए। टी एस आई ने बताया की ज़ेबरा क्रॉसिंग क्या होती है? जहां पर ज़ेबरा क्रॉसिंग नहीं होती है वहां सड़क को क्रॉस करने का नियम क्या है,? चौराहे पर रेड लाइट होने पर गाड़ियों को कहां पर रोका जाता है? बच्चों के सवालों के जवाब टी एस आई आफाक खां द्वारा बहुत जागरूकता भरे दिए गए।

एक छात्रा द्वारा सवाल पूछा गया कि अगर मैं कहीं सुनसान जगह में अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हूं तो मुझे क्या करना चाहिए? इस पर टी एस आई आफाक खां द्वारा बच्ची को 112 पुलिस रिस्पांस व्हीकल के कार्य को समझाते हुए कहा गया कि 112 को कॉल करके तो देखना जब तक आप संतुष्ट न हो जाएगी तब तक उनका इवेंट पूरा नहीं हो सकता है। 112 पी आर वी के कई उदाहरण देते हुए बच्ची को संतुष्ट कर दिया। टी एस आई आफाक खां द्वारा बच्चों को यातायात नियमों से संबंधित बहुत रोचक जानकारियां दी गई। जिनको स्कूली बच्चों ने सुनकर टी एस आई की बहुत सराहना की। टी एस आई द्वारा बच्चों से सवाल किए गए। जिन बच्चों ने सही जवाब दिए। उन सभी को इनाम देकर उत्साह वर्धन किया गया।इस मौके पर यातायात पुलिस कर्मी और स्कूल के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

रिपोर्ट आरती यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई