कल से शुरू होगा काशी तमिल संगमम् 4.0, सीएम योगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

काशी तमिल संगमम् 4.0 का शुभारंभ मंगलवार को नमो घाट पर होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और पुडुचेरी के उपराज्यपाल सी. केलासनाथन भी इसमें शामिल होंगे। नमो घाट से लेकर कई अन्य स्थानों पर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

काशी–तमिल संगमम् का आयोजन दो चरणों में 31 दिसंबर तक होगा। पहला चरण 2 से 15 दिसंबर तक काशी में और दूसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

इसकी जानकारी शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जावसवाल ने रविवार को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में बैठक के बाद दी। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाओं, लॉजिस्टिक, कार्यक्रम संचालन और सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई।

जावसवाल ने बताया कि दूसरे चरण में आईआईटी मद्रास के ‘विद्या शक्ति पोर्टल’ की मदद से 650 स्कूलों के 15 हजार बच्चों को तमिल भाषा सिखाई जाएगी। बनारस के बच्चों को भी विभिन्न भाषाओं से अवगत कराया जाएगा।
इसके अलावा, 300 छात्र बनारस के तमिलनाडु भेजे जाएंगे और 50 शिक्षक तमिलनाडु से काशी आएंगे, जो विद्यालयों में छात्रों को तमिल भाषा और संस्कृति से परिचित कराएंगे। छात्रों को तमिल सिखाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं शिक्षकों पर होगी।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई