नागपुर से आए 70 सदस्यीय दल ने अर्पित की भव्य शिवांजलि
वाराणसी
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रविवार को शिवभक्ति और महाराष्ट्र की पारंपरिक सांस्कृतिक धुनों से सराबोर हो उठा
।नागपुर से आए 70 सदस्यीय दल ने धाम में भव्य ‘शिवांजलि’ अर्पित की, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा
।ढोल–ताशा की ऊर्जामयी ताल, ध्वज पथक की आकर्षक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक परिधानों में सज्जित कलाकारों की शिवभक्ति से पूरा धाम गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से अलौकिक हो उठा।
श्रद्धालुओं ने इस अनोखी प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और काशी की सांस्कृतिक एकता का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक यादगार रहेगा।
धाम प्रशासन ने भी दल की इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति की जमकर प्रशंसा की।










Users Today : 82
Users This Year : 6322
Total Users : 18915
Views Today : 156
Total views : 37381