सुभाष कुमार झा पुत्र स्वर्गीय गिरजाकांत झा निवासी ग्राम छगराह थाना सुगौली जिला मोतीहारी बिहार अपने परिवार के साथ बंगाली टोला थाना दशाश्वमेध वाराणसी में किराए पर निवास करते हैं। उनका 11 वर्षीय भतीजा दीपांशु कुमार झा नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चला गया था।
सुभाष कुमार झा द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब उनका भतीजा नहीं मिला तो उनके द्वारा इसकी सूचना दशाश्वेध थाने पर दिया गया। जिसके बाद दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी व उनके टीम के कास्टेबल भूपेंद्र सिंह व दीना नाथ द्वारा काफी अथक मेहनत करके कुछ घंटे में ही बच्चे को खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया।
परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद किया गया ।











Users Today : 26
Users This Year : 18954
Total Users : 31547
Views Today : 40
Total views : 62706