विकासखंड हरहुआ में हुए इस शादी समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या रहीं । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मौर्य ने सभी जोड़ों को बारी- बारी से शादी में मिलने वाली सामग्री सहित प्रमाणपत्र वितरित किया।साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों असहायों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा वर्तमान में गाँव शहरों में शादियाँ महंगी हो गई हैं। गरीब लोग जिनके पास धन नहीं है शादी नहीं कर पा रहे हैं ऐसी स्थिति में सरकार का सामूहिक शादी का निर्णय गरीबों एवं असहायों के लिए वरदान साबित हुआ है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सामूहिक शादी में सरकार प्रति शादी 100000/ रुपये खर्च कर रही है जिसमें ₹60000/ लड़की के खाते में तथा ₹25000/ का सामान एवं 15000/ रुपए टेंट खाने पीने आदि के खर्चे पर।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रांगण में लगी सरदार वल्लभभाई पटेल एवं डॉ॰ भीमराव अंबेडकर तथा पंडित दीनदयाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । माल्यार्पण उपरांत कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर जिला पंचायत अध्यक्ष मौर्या ने किया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने किया, संचालन जयप्रकाश ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामू उपाध्याय भी उपस्थित रहे। विकासखंड पर हुए आज इस सामूहिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, शैलेन्द्र सिंह,रवि सिंह यादव, शशांक सिन्हा निर्मला देवी, संजय सोनकर , गणेश पटेल, गौरव कुमार विश्वकर्मा, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार, आनंद कुमार, तथा ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार यादव, संजय कुमार, बिपिन कुमार, शशिकला आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 18
Users This Year : 23714
Total Users : 36307
Views Today : 78
Total views : 71344