सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरेहुआ कला की सफाई कर्मी पूनम यादव का SIR काम में सहयोग न किए जाने तथा गांव में साफ सफाई न किए जाने एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उक्त कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए एडियो पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि नीरज कुमार सिन्हा जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा गुरुवार को ग्राम पंचायत सरेहुआ कला मे नियुक्त सफाई कर्मी पूनम यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
वहीं उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सकलडीहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी पूनम यादव अनुपस्थित पायी गयी तथा इनके द्वारा गाव में साफ-सफाई का कार्य नही किये जाने से गन्दगी व्याप्त पायी गयी। ग्रामीणो से पूछे जाने पर बताया गया कि कभी-कभार उपस्थित होकर कार्य करती है। इनके स्थान पर अन्य व्यक्ति द्वारा कार्य किया जाता है। एस०आई०आर० जैसे महत्वूपर्ण कार्य में भी कोई सहयोग नही किया जा रहा है।
इनकी कार्यशैली से विकास खण्ड के अन्य कर्मचारियो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके पश्चात पूनम यादव, सफाई कर्मी के द्वारा गाव में साफ-सफाई का कार्य न किये जाने, गाव में गन्दगी व्याप्त रहने, कभी-कभार उपस्थित होकर कार्य करने अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति से कार्य कराये जाने एवं एस०आई०आर० जैसे महत्वूपर्ण कार्य में कोई सहयोग न करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा द्वारा लेटर जारी किया गया है जिसमें एतद् द्वारा पूनम यादव, सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 18
Users This Year : 17459
Total Users : 30052
Views Today : 96
Total views : 59614