चंदौली। चकिया ब्लाक अन्तर्गत पहाड़ी क्षेत्र के शिकारगंज में गांव की धान की पकी हुई फसल खेतों में जल जमाव होने के कारण बर्बाद हो रही है। फसल की कटाई भी नहीं हो पा रही है बुवाई कैसे होगी। मिश्र पूरा,बोदलपुर, शिकारगंज, कल्याणीपुर, करवदिया कुसही, बलिया कला, बलिया खुर्द, गायघाट, डढ़ौना, नौडीहा, उसरा इत्यादि गांव के किसान इस विकट समस्या से परेशान है। सन 2024 में एक करोड़ 98 लाख का फंड शासन द्वाराबनक निर्गत किया गया था नवगढ़ की दो बंधियों और शिकारगंज क्षेत्र की भोका बंधी के जीर्णोद्धार के लिए लेकिन बंधी के डिवीजन अधिकारियों ने भोका बंधी के गेट नंबर 3 और गेट नंबर 4 की मरम्मत नहीं कराया जिसके कारण उचेहरा रजवाहा और शिकारगंज रजवाहा दोनों में निरंतर पानी चल रहा है। फसल जल जमाव के कारण बर्बाद हो रही है।
शिकारगंज रजवाहा के टेल की सफाई के लिए कलेक्ट्रेट चंदौली में जिला किसान दिवस के अवसर पर किसान विकास मंच ने बंधी डिवीजन के अधिकारियों से सवाल उठाया था फिर भी अधिकारियों ने सफाई नहीं कराया। कारण पानी आगे निकल नहीं पाया और नहर के पटरी को तोड़कर खेतों में फैलता रहा। 19 नवंबर को फिर जिला किसान दिवस में किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बंधी डिवीजन के अधिकारियों से इसके बाबत सवाल किया। सहायक अभियंता मनोज सिंह ने झूठी दलील दिया कि आज ही से जेसीबी सफाई के लिए हमने लगाया है। जबकि जेसीबी लगी भी नहीं थी 2 दिन बाद लगी है।
शिकारगंज की समस्याओं के लिए किसान विकास मंच ने किसान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को चेताया कि इसका खामियाजा सिर्फ किसन नहीं भुगतेंगे इसके लिए किसान विकास मंच धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। जब तक शिकारगंज की सिंचाई और निकासी की समस्या सुनिश्चित नहीं हो जाती। किसान विकास मंच के कार्यकर्ता सरोज कुमार यादव ईश्वरी शरण सिंह असलम खान अरविंद यादव अजय यादव उपेंद्र प्रकाश रंजीत भाई लाल बाबूलाल जय राम दूधनाथ शिवदयाल बीरबल मौर्य सुदामा शैलेंद्र पटेल रामचंद्र यादव इत्यादि किसानों ने इसके खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्ति किया है।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817