मीरजापुर 25 नवम्बर 2025- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में के0बी0पी0जी0 कालेज में कौमी एकता सप्ताह के अंतिम दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं कौमी एकता के ऊपर प्रकाश डाला एवं उसके महत्व को रेखांकित किया।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी हेतु प्रोत्साहन की बात कही और वस्तुओं के यथासंभव रियूज, और रिसाइकल करने पर बल दिया साथ ही वस्तुओं के आप्टिमम उपयोग करने का सलाह दिया गया। पर्यावरण एवं कौमी एकता को सहसंबंधित करते हुए सह अस्तित्व और सामुदायिकता, सामाजिकता की भावना को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण और उसकी नियमित देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण हेतु पौध वितरित किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदेश सरकार एवं विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि वृक्षारोपण अभियान द्वारा उत्तर प्रदेश में वनावरण में वृद्धि हुई है। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि महाविद्यालय के छात्रों को नर्सरी भ्रमण कार्यक्रम द्वारा बीज से वृक्ष तक एक भावनात्मक लगाव अनुभव कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गौरी शंकर द्विवेदी ने सभी अतिथियों को महाविद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी पर्यावरण को जीवन संरक्षण से जोड़ते हुए इसे बचाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार एवं प्राचार्य द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डाॅ हरीश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नियंता रत्नेश कुमार, प्रा0 अशोक चंदेल, प्रो0 मकरंद जायसवाल, डाॅ सतीश वर्मा, डाॅ श्याम नारायण सिंह, डाॅ जितेंद्र, डाॅ रामलखन पाण्डेय, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।












Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510