चन्दौली। जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर सम्प्रति चल रहे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की नये सिरे से तैयार किये जाने सम्बन्धी शेष कार्यक्रमों का पुननिर्धारण करते हुये नवीन कार्यक्रम प्रेषित किया गया है। जिसके अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाना-30.09.2025, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31( 4 ) के अन्तर्गत समाचार पत्रों का नोटिस में प्रथम पुर्नप्रकाशन-15.10.2025, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31( 4 ) के अन्तर्गत समाचार पत्रों का नोटिस में द्वितीय पुर्नप्रकाशन-25.10.2025 फार्म-18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि,
जैसी स्थिति हो-06.11.2025, वह तिथि जिस तक पाण्डुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है-27.11.2025, निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन-02.12.2025, दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत)-02.12.2025 से 16.12.2025 , वह तिथि जिस तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी- 30.12.2025, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन- 06.01.2026 हैं।उन्होंने समस्त सम्बन्धित मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार आलेख्य प्रकाशन के पश्चात अपने दावे/आपत्ति निर्धारित फार्म-18 एवं फार्म-19 में प्रस्तुत कर सकते हैं।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510