दिनांक 24.11.2025 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बजरंगनगर से हिरामनपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम चारो तिराहा के पास से मु0अ0सं0 205/2025, धारा 69 BNS से संबंधित अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्त योगेश सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम मुजेहरा, थाना चिल्ह, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण —
वादिनी द्वारा थाना सिंधोरा पर दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त उपरोक्त ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए तथा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।











Users Today : 44
Users This Year : 6382
Total Users : 18975
Views Today : 155
Total views : 37567