चन्दौली इलिया
नेवाजगंज पूर्वी पंप कैनाल भारी बारिश और नदी में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने किसानों के हित में इसकी जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है। पंप कैनाल में हुई क्षति की सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने तत्काल एसडीओ अनिल कुमार, जेई संदीप मौर्य और ऋषि ज्योति को मौके पर भेजकर जांच कराई। लघु डाल नहर खण्ड वाराणसी के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में किसानों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि हाल ही में हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में कई रास्ते प्रभावित हुए थे और किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। शासन व प्रशासन के दिशा निर्देश पर लगातार अधिकारी प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न हुई समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।









Users Today : 45
Users This Year : 23741
Total Users : 36334
Views Today : 149
Total views : 71415