चन्दौली
भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी निगरानी हेतु जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर देख रेख सुनिश्चित किया जा रहा है जहां कोई समस्या हो रही है वहा पर निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सुलझाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने लोको कालोनी मुगलसराय, प्राथमिक विद्यालय नियमताबाद, मानस नगर शिव मंदिर, ग्राम पंचायत मद्धुपुर, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय चंदौली के विभिन्न बूथों पर निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की फीडिंग की जानकारी ली एवं मौके पर उपस्थित तहसीलदार, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य जुड़े लोगों से मतदाताओं को दिए गये गणना प्रपत्र को बाटने एवं फीडिंग कर अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी ली एवं भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्पक्षता से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि इस विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करें, कोई व्यक्ति छूटे न इसके लिए बीएलओ द्वारा भी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र पर डोर टू डोर मतदाताओं से भरकर फीडिंग किया जा रहा है। इस विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों।











Users Today : 127
Users This Year : 23918
Total Users : 36511
Views Today : 282
Total views : 71779