भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप तय समय में एसआईआर का कार्य निष्पक्ष ढंग से करें पूर्ण जिलाधिकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर की जा रही कार्यवाही का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा सदर तहसील के तेजोपुर और नगर पंचायत सैयदराजा का निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली एवं मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य जुड़े लोगों से मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने एवं अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी ली एवं भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्पक्षता से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जा रहा है एवं प्रपत्रों को भी भरवाकर प्राप्त किया जा रहा है। इस विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों।

इस कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई कि जो निरन्तर भ्रमणशील होकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, तहसीलदार, सुपवाइजर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण मौजूद रहें।

 

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।