“ठंड बढ़ने के साथ ही, शहर में बढ़ने लगा मच्छरों का प्रकोप”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। ठंड बढ़ने के कारण शहर के 100 वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही चला जा रहा है। नगर निगम ने इस दिशा में 10 लाख रुपए खर्च करने का दावा किया है। फिर भी मच्छरों की संख्या में अप्रत्याशित तरीके से वृद्धि हुई है ।और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है की शिकायत के बाद भी नियमित फॉगिंग नहीं हो रही है। नगर निगम प्रशासन की ओर से ज़ोनल अधिकारियों को फागिंग की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम के हर वार्ड में फागिंग करवाने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।

जिससे डेंगू, मलेरिया, और अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ा है। पिछले दिनों नगर निगम ने 50 हॉटस्पॉट चिन्हित किए थे। जहां पार्षदों की मदद से फॉगिंग कराई जा रही है। प्रत्येक वार्ड के लिए 2 लीटर डीजल 2 लीटर पेट्रोल की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने मच्छर संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है। इस नंबर पर मिलने वाली संबंधित क्षेत्र के शिकायतों को नगर निगम की टीम को भेज कर तत्काल फॉगिंग कराई जा रही है।

इस वर्ष फागिंग में उपयोग होने वाले केमिकल में बदलाव किया गया है। ताकि लार्वा को प्रभावी रूप से नष्ट किया जा सके। मलेरिया विभाग से भी ड्रोन से फॉगिंग करने की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम के पास पहले से तीन ड्रोन उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग जलभराव वाले कठिन जगह पर किया जा रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जोनल अधिकारियों को फागिंग की जिम्मेदारी सौंपीं है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।