चन्दौली इलिया। डालिम्स सनबीम बुढ़वल चकिया विद्यालय के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण हर वर्ष की भांति इस बार भी कराया गया। बच्चों को उत्तर प्रदेश के प्रकृति से सुशोभित जिला मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और विंध्याचल कॉरिडोर का अद्भुत नजारा दिखाया गया। विंध्याचल कॉरिडोर में की गई बेहतरीन नक्काशी को बच्चों को दिखाते हुए उसकी भविष्य में उपयोगिता को समझाया गया। तत्पश्चात बच्चों को चुनार का किला दिखाते हुए पहले के राजा महाराजा लोग किस तरह से अपनी प्रजा को देखते हुए राज करते थे। उनके प्रबंधन नौकरशाही मंत्री गण इन सब की क्या उपयोगिता थी
इसके बारे में बच्चों कों शैक्षणिक भ्रमण के दौरान चर्चा करते बताया गया। यही नहीं बल्कि चुनार के किले की बेहतरीन डेकोरेशन और आंतरिक डिजाइन को भी बच्चों बच्चों को दिखाया गया। पहले के समय राजा महाराजा किस तरह से न्याय करते थे। उनके न्याय प्रणाली को भी इस किले में बेहतरीन तरीके से बच्चों को दिखाते हुए समझाया गया। बच्चे अपने शैक्षणिक भ्रमण से बहुत ज्यादा उत्साहित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 4 से लेकर के कक्षा 12 तक के बच्चों का यह शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया था। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विवेक प्रताप सिंह ने कहा इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को सिखाने में बहुत मददगार सिद्ध होता है। बच्चों को पुरातन सभ्यता को समझने का और उसे बताने का शैक्षणिक भ्रमण एक सबसे आसान तरीका है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने इस शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों के लिए वरदान बताते हुए बताया कि हम विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हैं जो बच्चों को इतनी बेहतरीन शैक्षणिक भ्रमण कराते हुए सिखाने की कोशिश निरंतर करता रहता है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अभय कुमार त्रिपाठी ने कहा शैक्षणिक भ्रमण करने से बच्चों का मन ताजा हो जाता है। जिससे उन्हें कुछ नया सीखने में मदद मिलती है। इस मौके पर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस मोनिका सिंह के साथ अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं इमरान, अभिनव, सोनल, संजय उपाध्याय, सोनू, माधुरी तान्या ,शालू , निधि इत्यादि लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 52
Users This Year : 23994
Total Users : 36587
Views Today : 150
Total views : 71966