पत्थर मारकर सिर फोड़ा, 2 पुलिसकर्मी घायल; 3 झोपड़ियों में आग लगाई
प्रयागराज में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला पर हमला हुआ है। सोमवार शाम नायब तहसीलदार पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे थे। उन्होंने बुलडोजर भी मंगवाया था। जैसे ही राजस्व टीम ने अवैध निर्माण ढहाना शुरू किया, भीड़ ने हमला कर दिया।
पथराव में नायब तहसीलदार घायल हो गए। उनका सिर फट गया। दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए। अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भीड़ ने तीन झोपड़ियों में आग भी लगा दी। आग लगने से झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
राजस्व टीम को बीच में कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नायब तहसीलदार के सिर में टांके लगे हैं। घटना बहरिया थाना के करनाईपुर गांव की है। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।








Users Today : 91
Users This Year : 24171
Total Users : 36764
Views Today : 212
Total views : 72295