समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल वाराणसी के सुल्तानपुर गांव में पुलिसिया बर्बरता के पीड़ितों से की मुलाकात कर पोछे उनके आंसू दिलाया न्याय का भरोसा

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रीबू श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में समाजवादी महिलासभा का‌ प्रतिनिधि मंडल आज वाराणसी के सुल्तानपुर मे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच पानी के विवाद के बाद पुलिस द्वारा एकतरफा और बर्बर कार्रवाई करते हुए 90 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, नाबालिग लड़कियों-लड़कों तथा दिव्यांगों तक को पीटा गया, और 47 निर्दोष ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा कई घरों के दरवाजे, खिड़कियाँ, सिंगारदान, पलंग और चूल्हा-चौका तक तोड़ दिए गए, जिससे पूरे गाँव में भय का माहौल है।

 

प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों, नाबालिग बच्चियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझा।

 

महिला सभा की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत कर यह जाना कि पुलिस ने किन-किन नाबालिग छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया औरउनके साथ मारपीट और रात में गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में की गई।

 

प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:

सुजाता यादव, मधु यादव, पायल जायसवाल, रीना यादव, पूर्व सभासद मालती सिंह, अमिता पटेल, रीता साहनी, पूर्व सभासद संजय यादव, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह टाइगर, अमन यादव, जितेंद्र यादव (पूर्व सभासद प्रतिनिधि), विवेक रॉकी, धनंजय साहनी।

 

प्रदेश अध्यक्ष माननीय रीबू श्रीवास्तव जी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस के इस तांडव और अत्याचार की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित ग्रामीणों को न्याय दिलाने हेतु समाजवादी पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

 

समाजवादी महिला सभा मांग करती है कि:

 

इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए,

 

निर्दोष ग्रामीणों को तत्काल रिहा किया जाए,

 

बर्बरता में शामिल पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,

 

पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।

 

रिपोर्ट रोशनी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।