वाराणसी समाज के शोषित गरीब वर्ग को विधिक साक्षरता और जागरूकता लाना हम सभी का दायित्व है।उक्त बातें स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज दुनियापुर,हरहुआ वाराणसी में प्रो बोनो क्लब के तत्वावधान में ग्राम सभा चक्का पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव आलोक कुमार ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में व्यक्त की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कालेज के प्रबंधक राजीव राय ने कहा कि इस तरह के शिविर मात्र औपचारिकता नहीं जो सामाजिक पहल है।समाज मे लोगो को जागरुकता के माध्यम से न्याय सुलभ कराते हैं।
अन्य वक्ता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार पांडेय ने कहा कि न्याय चला निर्धन के द्वारे यहीं विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है।अध्यापिका श्यामकली ने संविधान तथा वर्तमान कानून बीएनएस,बीएनएसएस हिन्दू विधि पर प्रकाश डाला।शिक्षकगण संजय कुमार वर्मा,श्यामकली पटेल,राघवेंद्र मणि त्रिपाठी,कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक रणधीर सिंह,सहायक अधीक्षक नागेंद्र पटेल एवं बृजेश कुमार यादव तथा कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
चक्का प्रधान व महामंत्री मधुवन यादव,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,सूबेदार मेजर (ऑनरेरी)गुलाब चन्द्र त्रिपाठी,कैप्टन मुन्ना पाल,हवलदार लल्लन प्रसाद चौबे,नायब सूबेदार गुलाब चन्द्र चौबे उपस्थित रहकर शहीद तिलकधारी स्मारक चबूतरे पर स्थित मूर्ति का माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा किया।कार्यक्रम में कॉलेज की छात्रा-छात्र कामिनी सिंह,प्रिया,शैली विश्वकर्मा,विजयलक्ष्मी एवं शिवम वर्मा नितिन मिश्र सुमित पाण्डेय ने भी अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के विधि प्राध्यापक संजय कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन रजनीश तिवारी और गगन चौबे ने किया।











Users Today : 63
Users This Year : 17104
Total Users : 29697
Views Today : 136
Total views : 58861