वाराणसी महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी के मध्य प्रदेश रीवा में आयोजित जूनियर नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तरफ से महाविद्यालय के साथ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।बीए प्रथम वर्ष के हिमांशु सोनम तथा आकृति द्वितीय वर्ष से मुकेश और नीतीश तथा तृतीय वर्ष से शाहिल सिंह व सूर्य प्रताप ने भाग लिया।
इस टीम के टीम मैनेजर सूरज यादव तथा कोच पलक कुमारी पटेल रही।संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन के बाद सोनम,आकृति एवं सूर्य प्रताप ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाने मे सफल रहे।सराहनीय प्रदर्शन पर अन्य खिलाड़ी हतप्रद रह गए थे।तालियों से दर्शक दीर्घा में एक बार गूंज उठ गई।
गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह,शारीरिक शिक्षा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिला नन्द सिंह व डॉ अर्चना सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में गोल्ड मेडल जीतने का आशीर्वचन दिया।खिलाड़ियों ने अगली मैच में गोल्ड लाने का भरोसा दिलाते हुए संकल्प लिया।











Users Today : 63
Users This Year : 17104
Total Users : 29697
Views Today : 136
Total views : 58861