विकास खंड सेवापुरी में खंड स्तरीय श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   प्रतियोगिता के शुभारंभ में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने बताया कि भाषा के शुद्ध लेखन के लिये शब्दो की वर्तनी को शुद्ध लिखने के अभ्यास की आवश्यकता है।इसके लिए यह प्रतियोगिता आपके लिए बहुत उपयोगी है।पीएलसी हिंदी सेवापुरी डॉक्टर आलोक त्रिपाठी ने हिंदी में बीस शब्दों और अंग्रेजी का मिसिंग दस शब्दो अंग्रेजी को पीएलसी अंग्रेजी अनिल मिश्रा ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराया।

श्रुति लेख प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर मन्नू शुक्ला प्राथमिक विद्यालय दौलतिया,पूर्व माध्यमिक स्तर पर नैंसी विंद उच्च माध्यमिक ठठरा,पूर्व माध्यमिक स्तर खुशी गिरि कम्पोजिट तेंदुई से प्रथमिक स्तर पर निधि कंपोजिट विद्यालय बरनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ये सभी सफल छात्र जनपद स्तर आयोजित होने वाले श्रुति लेख प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता में कुल तीस छात्र शामिल हुए।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई