सैयदराजा(चंदौली]
नगर पंचायत स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार की अध्यक्षता में चल रहे रेंजर्स शिविर के चौथे दिवस गुरूवार को रेंजर्स के छात्राओं की सभी टोलियों की रैली निकाली गई। डा0 हेमंत कुमार निराला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को महाविद्यालय से रवाना किया गया।
इस रैली के माध्यम से रेंजर्स की छात्राओं द्वारा महिला शिक्षा, नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं देश भक्ति जैसे विषयों पर नारे लगाए गए तथा जन जन को जागरूक करने का प्रयास किया गया। रेंजर्स की विभिन्न टोलियों की छात्राओं ने अपनी- अपनी टोली को प्रतीकात्मक वेशभूषा के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। इसके पश्चात दीक्षा समारोह में सभी शिक्षकों द्वारा रेंजर्स की प्रवेश की छात्राओं को तिलक कर मिठाई खिलाई गई।
इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डा0 श्रद्धा मिश्रा, रेंजर्स प्रशिक्षिका पूजा यादव एवं रेखा यादव के साथ – साथ डा0 अजय कुमार सोनकर, डा0 अभय राज यादव, डा0 अवनीश कुमार सिंह, डा0 अनुराग सिंह, डा0 नीरज सिंह, डा0 रीतेश कुमार सिंह, डा0 ऋतेष गौरव, डा0 अमित कुमार, पवन कुमार, शिवशंकर , राजन पाण्डेय समेत महाविद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 16
Users This Year : 24096
Total Users : 36689
Views Today : 43
Total views : 72126