चहनियां/चंदौली
कस्बा स्थित जॉब्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से बाल दिवस की पूर्व संध्या पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता में प्रथम तीन आने वाले छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी,सीसीसी, हिंदी टाइपिंग और टैली प्राइम ‘ का कोर्स निःशुल्क प्रदान किया गया I
प्रतियोगिता में कुल 44 बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रतिभागियों ने अरेबिक,दुल्हन, मिक्स,सिंपल, क्लोजप,टैटू,हीना,ब्राइडल जैसे कई आकर्षक मेंहदी रचाये । प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से संजना मौर्य और आस्था सिंह , द्वितीय अदिति मिश्रा व तृतीय स्थान पर दिव्याशा व श्वेता रानी की मेंहदी रही । पूजा कुमारी , वंदना,पुनीता और अनामिका चौरसिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।
इस अवसर पर संरक्षक रामवंती देवी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया और कहा जिस प्रकार मेंहदी सूखने के बाद रंग लाती उसी प्रकार कड़ी मेहनत भी एक दिन अवश्य रंग लाती है । ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चे आगे बढ़ते है । इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में वी-ट्रेन एकेडमी दिल्ली और ब्राइडल आर्टिस्ट की टीम रही I
प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में सस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्य, लक्ष्मीकांत,अजय प्रजापति, दीपक राय सहित रिया, नीतू, दीपाली, मांसी सिंह, मुस्कान, आकांक्षा, प्रतिमा, महिमा, नेहा ,स्वेता, काजल ,ज्योति , पिंगला अनीषा,पूजा पाण्डेय, प्रिया पाल आदि की भूमिका सराहनीय रही I










Users Today : 2
Users This Year : 6390
Total Users : 18983
Views Today : 2
Total views : 37576