चन्दौली कमालपुर
आगामी 16 नवंबर को रन फार यूनिटी के तहत पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।इसके लिए रन फार यूनिटी विधानसभा संयोजक पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली गुरुवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कमालपुर सभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पदयात्रा को सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता की स्थापना में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले भारत माता के सच्चे सपूत भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं धूमधाम से मनाया जा रहा है।उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया था।उनके 150वीं जयंती पर पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
पदयात्रा कार्यक्रम बीएंडबी स्कूल खजरा से शुरू होकर रैथा डाक बंगला,जनौली होते हुए कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कालेज पर समापन होगा।वही जनसभा के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा जाएगा।ताकि युवा पीढ़ी देश की एकता अखंडता को बनाने में अपनी भूमिका निभा सके।सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के एकता अखंडता व राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह यादव, दुर्गविजय सिंह, राकेश सिंह, रामदेव सोनकर,उमेश चक्रवर्ती, सेवा राम,छोटक सिंह, भरत कुमार, टप्पू सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 67
Users This Year : 17108
Total Users : 29701
Views Today : 144
Total views : 58869