संकुल कबड्डी प्रतियोगिता में खुरहट प्रथम बरहनी द्वितीय रहा,, 0खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धीना

प्राथमिक विद्यालय बरहनी पर गुरुवार को न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं का एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता में अपने कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुरुआत मुख्य अतिथि बरहनी प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी व विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।

बरहनी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपने कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।उच्च प्राथमिक स्तर बालक 100 मीटर दौड़ में खुरहट प्रथम व बरहनी द्वितीय, 200 व 400 मीटर में खुरहट प्रथम,महुजी द्वितीय रहा।बालिका वर्ग 100 व 200,400,600 मीटर दौड़ में खुरहट प्रथम, बरहनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में खुरहट प्रथम व बरहनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्राथमिक विद्यालय स्तर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में महुंजी प्रथम व अमडा द्वितीय स्थान रहा।प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में खुरहट प्रथम व अमडा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।खेलकूद प्रतियोगिता का अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन ड़ा0 जयकुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर आदर्श शिक्षक बलराम पाठक,राजेश सिंह,जय गोविंद सिंह, शिव जनम यादव, मयंक मौर्य, मंदीप यादव, अहमद हसन, आनंद सिंह, कृष्णा बिहारी, संजय सिंह शक्ति, रामकिशुन जायसवाल, बांके बिहारी सिंह, संत दयाल निषाद, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निराला, अमित सिंह, विकास सिंह आदि रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई