चन्दौली दुल्हीपुर
परशुरामपुर स्थित एक स्कूल में योगा एसोसिएशन आफ चंदौली तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन चंदौली के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चंदौली जनपद के 10 विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
योगा एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नन्द जी ने बताया कि इस चौथी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में कुल 48 पदक जीतकर संयुक्त रूप से प्रथम ट्रॉफी विजेता बनी। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ विनय कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान रामविलास सोनकर, प्रिंसिपल विभा सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं के द्वारा एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सभी विद्यालय के आए हुए प्रतिभागियों ने अपने अपने उम्र के अनुसार योग चार्ट के माध्यम से 10- 10 आसन का प्रदर्शन करते हुए अपने फ्लेक्सिबिलिटी, स्टेबिलिटी, बैलेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मध्य में डिप्टी एसपी कृष्ण मुरारी शर्मा, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह, इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा उपस्थित होकर विजेताओं को मेडल प्रदान किया। जबकि विजेताओं को विद्यालय के सीएमडी व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के संरक्षक डॉ विनय कुमार वर्मा, प्रिंसिपल विभा सिंह,डायरेक्टर सत्यम वर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 18 ब्रांज मेडल के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल परशुरामपुर तथा 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 18 ब्रांज मेडल के साथ प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रूप से विजेता बन प्रथम स्थान पर रहे जबकि 10 गोल्ड,7 सिल्वर,10 ब्रांज मेडल के साथ माउंट बिकन स्कूल द्वितीय स्थान पर रही तथा 8 गोल्ड, 6 सिल्वर, 12 ब्रांज मेडल के साथ ज्योति कॉन्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर रही।
इस दौरान अतिथि के रूप में कृष्ण मोहन गुप्ता,विकास शर्मा,डिंपल सिंह,प्रताप नारायण चौबे,अनिल कुमार मौर्य, तापसी मंडल,सुमंत बिंद, अभिषेक यादव, मनीष सिंह, धनंजय सिंह, राजीव विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में शालिनी जायसवाल, सुनीता कुमारी, अजीत कुमार,अजीत यादव जज की भूमिका में रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 67
Users This Year : 17108
Total Users : 29701
Views Today : 144
Total views : 58869