चन्दौली–
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2025 के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव द्वारा दिनाँक 11.11.2025 को विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुगलसराय जनपद चंदौली में स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से परिचित कराते हुए और उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाना था।

प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से यातायात के विभिन्न नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी:
• हेलमेट की अनिवार्यता: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और उसकी गुणवत्ता (ISI मार्क) पर विशेष जोर दिया गया।
• सीट बेल्ट का प्रयोग: चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट के सही उपयोग और उसके सुरक्षा लाभ बताए गए।
• अल्पायु चालन पर रोक: 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई और इसके कानूनी परिणामों के बारे में बताया गया।
• मोबाइल फ़ोन का उपयोग: ड्राइविंग करते समय मोबाइल फ़ोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।
• ट्रैफिक संकेत और जेब्रा क्रॉसिंग: छात्रों को सड़क संकेतों, ट्रैफिक लाइट और पैदल चलने वालों के लिए बने जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने का सही तरीका समझाया गया।

साथ ही प्रभारी निरीक्षक यातायात ने कहा, “हमारे स्कूली छात्र/छात्राएँ देश का भविष्य हैं। सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। यदि हमारी युवा पीढ़ी इन नियमों का पालन करना सीख लेगी, तो न केवल वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करेंगे।”









Users Today : 137
Users This Year : 24079
Total Users : 36672
Views Today : 262
Total views : 72078