विधानसभा अजगरा में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा ग्रामीण मंगलवार को विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 नवम्बर को एसबी सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी मुरारी वाराणसी में किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो विद्या (सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग बालक व बालिका) की प्रतियोगिता एसबी सिंह स्पोर्ट एकेडमी मुनारी वाराणसी में आयोजित किया गया।इस खेलकूद में विजेता प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सब जूनियर बालक वर्ग में फुटबॉल में एसबीएस स्पोर्ट्स एकेडमी विजेता रहे। बैडमिंटन एकल में आदर्श कुमार विजेता सुंदरम उपविजेता। कुश्ती 45 किग्रा.मे शिवम राजभर विजेता एवं प्रियांशु राजभर उपविजेता रहे।कुश्ती 48 किग्रा.मे दर्शन यादव विजेता एवं आयुष कुमार उपविजेता। कुश्ती 51 किग्रा.मे अरविन्द यादव विजेता एवं शशांक यादव उपविजेता। कुश्ती 55 किग्रा.मे अर्जुन विजेता एवं नितिन यादव उपविजेता रहे।सब जूनियर महिला वर्ग में फुटबॉल में पुवारी कला टीम विजेता रही। बैडमिंटन एकल में माया विजेता समृद्धि उप विजेता। कुश्ती 53 किलो में प्रतिमा राजाराम यादव विजेता रहे। जूनियर वर्ग पुरूष में बैडमिंटन एकल में शिवम विजेता मोनू उप विजेता।

बैडमिंटन युगल में किशन एवं श्लोक उप विजेता। कुश्ती 57 किलो में अंकित यादव विजेता धीरज यादव उपविजेता। कुश्ती 61 किलो में संजीत यादव विजेता राजवीर यादव उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग महिला में — फुटबॉल में मुनारी टीम विजेता रही। कुश्ती 50 किलो में कोमल सोनकर विजेता रहे। सीनियर वर्ग पुरूष वर्ग मे–फुटबॉल में सीबीएस स्पोर्ट्स अकैडमी विजेता। बैडमिंटन में जयप्रकाश विजेता रोहित उपविजेता। बैडमिंटन युगल में तेजस बरनवाल एवं रोहन विजेता।

कुश्ती 61 किलो में अमन यादव विजेता विकास यादव उप विजेता। कुश्ती 74 किलो में राकेश यादव विजेता रहे। सीनियर वर्ग बालिका मे कुश्ती 50 किलोग्राम में सुधा यादव विजेता रहीं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में रीना यादव, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी एवं पीआरडी आनंद कुमार, जितेंद्र यादव, राम अवध यादव आदि की अहम भूमिका रही। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन स0अ0 धनंजय द्वारा किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई