धानापुर/चंदौली
सेना के इंजीनियरिंग कोर सर्विसेज, दिल्ली में कार्यरत एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार और पूरे क्षेत्र में बेचैनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धेपुर, पोस्ट हिंगुटरगढ़, जिला चंदौली निवासी माधव सिंह (पिता – राम प्रकाश सिंह) 6 नवंबर की रात अमृतसर–जयनगर स्पेशल ट्रेन (04652) से सफर कर रहे थे। बताया जाता है कि उनका B6 कोच की बर्थ संख्या 4 पर आरक्षण था, लेकिन सफर के दौरान वे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।
परिजनों ने युवक से संपर्क न होने पर तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद GRP चारबाग, लखनऊ में घटना की सूचना दी गई, जहाँ GD नंबर 057 दिनांक 08/11/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस टीम CCTV फुटेज, कोच की जांच और यात्रियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।
परिवार के लोगों ने बताया कि नवंबर माह में युवक की शादी तय थी, जिसके चलते घर में तैयारियों की धूम थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सभी को सदमे में डाल दिया। माता-पिता समेत पूरे परिवार की हालत खराब है और लगातार रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से युवक को जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है।
परिवार ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या परिजनों को सूचित करें। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है।











Users Today : 127
Users This Year : 23918
Total Users : 36511
Views Today : 282
Total views : 71779