मृत्युदंड का उन्मूलन ‘क्या यह समय है कि भारत वैश्विक प्रवित्ति मे शामिल हो जाय’ शीर्षक पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।  लोकबन्धु राजनारायण विधि महाविद्यालय में मृत्युदण्ड का उन्मूलनः ‘क्या यह समय है कि भारत वैश्विक प्रवित्ति मे शामिल हो जाय’ शीर्षक पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ0 अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस विषय पर विपक्ष में बोलते हुए दीपेश सिंह ने कहा कि मृत्युदंड देना सही है इससे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन नहीं होता है इसी विषय पर विपक्ष में बोलते हुए आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जेसिका लाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मनु शर्मा को मृत्युदंड की सजा नहीं दी गई जिससे कि जेसिका के बिंदी को शराब का ब्रांड बनाकर बेचना समाज एवं न्यायपालिका पर कुठाराघात है।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बी0ए0 एल एल0 बी0 के छात्र शाष्वत दीक्षित एवं कंचन निषाद ने मृत्युदण्ड के उन्मूलन के पक्ष में बोलते हुये कहा कि मृत्युदण्ड का उन्मूलन होना चाहिये क्योंकि अगर मृत्युदण्ड देते हुये यदि न्यायालय से कोई त्रुटि हो जाती है तो उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बी0ए0 एल एल0 बी0 के छात्रा शाष्वत दीक्षित एवं कंचन निषाद को पक्ष की ओर से तथा बी0ए0 एल एल0 बी0 के छात्र दीपेश सिंह एवं आषुतोष मिश्रा को विपक्ष की ओर से निदेशक डॉ0 अभिषेक सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ0 अभिषेक सिंह ने कहा कि भारतीय सामाजिक परिस्थिति में विरल से विरलतम मामलों में मृत्युदंड दिया जाना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि पीड़ित के आश्रितों के संबंध में विधि के प्रावधान होने चाहिए जिसके उनका उन्नयन एवं विकास बाधित न हो है। अंत में उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में इस प्रकार की सभी प्रतियोगिताओं एवं संगोष्ठियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक निदेशक डॉ0 अभिषेक सिंह एवं संचालन करूणामय ने किया। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग से डा0 नीरज पाठक, आलोक कुमार राय, डॉ0 सरोज वर्मा, डॉ0 विजय कुमार, रेनू कार्यालय सहायक योगेश कुमार सिंह, नरेंद्र देव सिंह, सुनीता, शिव प्रकाश पाण्डेय तथा सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई