चन्दौली डीडीयू नगर
दीपावली पर छात्राओं ने सजाई रंगोली, जगमगाए दीपक सरदार पटेल उद्यान मुहम्मद पुर परिसर में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। उद्यान परिसर रंग-बिरंगी छटा से जगमगा उठा। छात्राओं ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर न केवल मनमोहक रंगोलियां बनाईं, बल्कि इस बात का विशेष ध्यान रखा कि इसमें किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री या ईश्वरीय आकृति का चित्रण न हो, जो उनकी जागरूकता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस अवसर पे मुख्य अतिथि डॉ तनु सिंह ने कहा रंगोली घर की खुशी, सकारात्मकता और जीवंतता का प्रतीक है, और इसका उद्देश्य धन और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का स्वागत करना है। ऐसा माना जाता है कि जिस हिंदू घर में साफ-सुथरा प्रवेश द्वार और रंगोली नहीं होती, वह दरिद्र (दुर्भाग्य) का निवास होता है। डॉ तनु सिंह ने संजना पटेल,तनु,काजल विश्व कर्मा लष्मी,बरखा,पायल पटेल रेखा,खुशी को पुरस्कृत किया
कार्यक्रम प्रधान प्रत्याशी राम जन्म पटेल द्वारा आयोजित किया गया प्रमुख सहयोगी अनिल पटेल सुदर्शन, अंकित पटेल(नेता) घनश्याम पटेल आकाश ,राकेश आदि लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 140
Users This Year : 19177
Total Users : 31770
Views Today : 253
Total views : 63154