देव दीपावली के बाद गंगा के आंचल की सफाई, नमामि गंगे ने किया नगर निगम कर्मचारियों का सहयोग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

देव दीपावली पर काशी के गंगा घाटों पर देश विदेश से लाखों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।ऐसे में गंगा किनारे गंदगी भी कहीं गुना अधिक दिखाई पड़ी।नगर निगम की सक्रियता से कई स्थानों पर सुबह ही घाट की सीढ़ियां साफ सुथरी नजर आने लगी।

नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के संयोजन में राजघाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चला।युवाओं की टीम ने देव दीपावली के बाद गंगा के आंचल में फैली गंदगियों को साफ किया।घंटों परिश्रम कर कई गट्ठर माला, फूल, पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें आदि प्रदूषण कारक वस्तुओं को श्रमदान कर निस्तारण हेतु भेजवाया।

शिवम ने कहा कि देव दीपावली जैसे महोत्सव का जन्म काशी में गंगा किनारे हुआ है।गंगा से ही हमारी परंपराएं पल्लवित, पुष्पित और पोषित होती हैं।ऐसे में गंगा स्वच्छता अपरिहार्य हो जाती है।नैतिकता के आधार पर सर्वसमाज को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे अभियान से जुड़ना चाहिए।

इस दौरान जय विश्वकर्मा, रुद्र अग्रहरि, ओमकार सेठ, सुमित मध्येशिया , नगर निगम सुपरवाइजर टीपू सुल्तान व अन्य कर्मचारी थे।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई