सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा तहसील के साथ जिले के विभिन्न ग्राम सभा में मोंथा तूफान के कारण किसानो की फसल अत्यधिक नुकसान हो जाने के कारण संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मोंथा तूफान की आपदा ग्रस्त धान की फसल की मुआवजा देने जाने की मांग की। संगठन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई उनको सरकार तीस हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दे।
आपदा के कारण धान जिन खेतों में बर्बाद हुआ उनमें रबी की फसल भी होने की संभावना नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से मांग किया कि बहुत किसान ऐसे हैं जिन्होंने बीमा नहीं कराया है उनकी लेटी हुई धान की बर्बाद फसल का तत्काल सर्वे करा कर मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
वही जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में एडीएम न्यायिक को ज्ञापन दिया गया। एडीएम ने कहा कि हम आपकी मांग को सरकार तक पहुंचायेंगे।
इस कार्यक्रम किसान मजदूर संयुक्त यूनियन से दीनानाथ श्रीवास्तव, किसान विकास मंच की तरफ से राधेश्याम पांडेय,रतन सिंह, शेषनाथ यादव,राम अवध सिंह,पुष्प कुमार सिंह,पारस नाथ विश्वकर्मा, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल, सुजीत कुमार सिंह, बद्री यादव,बांके बिहारी सिंह , अखिलेश यादव इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 44
Users This Year : 11183
Total Users : 23776
Views Today : 133
Total views : 46619