जान बचाने पर घोषित 25 हजार रुपये एक साल से लंबित
चन्दौली डीडीयू नगर
यातायात विभाग के पीआरडी जवान परदेशी राम को एक साल बाद भी उनके बहादुरी के लिए घोषित इनाम की राशि नहीं मिली है। उन्होंने एक सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला की जान बचाई थी, जिसके लिए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
यह घटना लगभग एक साल पहले की है, जब परदेशी राम ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा राहत कोष से 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। हालांकि, यह राशि अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
परदेशी राम ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिला कि फाइल आगे बढ़ रही है। इस घोषणा के बाद भी भुगतान न होने से सरकारी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
इस देरी से अन्य कर्मचारियों के मनोबल पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जान बचाने वाले को भी अपने इनाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे में अन्य कर्मचारियों का हौसला कैसे बढ़ेगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517