जनपद के एफ०पी०ओ० दिनांक 30.10.2025 से 06.11.2025 तक करें अपना आवेदन, अनुदान पर कृषि यंत्र होगा उपलब्ध उप कृषि निदेशक भीमसेन
चंदौली/दिनांक 29 अक्टूबर 2025 उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बताया कि जनपद में स्थापित सी०बी०जी० प्लांट तथा अन्य संम्बधित इकाईयों को फसल अवशेष उपलब्ध कराये जाने हेतु इन सीटू एवं एस०एम०ए०एम० योजनांर्तगत एफ०पी०ओ० एवं एफ०पी०ओ० के सदस्य कृषकों को एग्रीगेटर के रूप में अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करायें जाने की कार्ययोजना है।
एग्रीगेटर के रूप में चयनित एफ०पी०ओ० एवं उनके सदस्य फसल अवशेष को एकत्रित कर सी०बी०जी० प्लांट / कंम्पनी को उपलब्ध करायेगें जिससे फसल अवशेष के एक्स-सीटू प्रबन्धन को बढ़ावा देने तथा फसल अवशेष के वैकल्पिक ऊर्जा के उत्पादन में अनुप्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। एफ०पी०ओ० एवं सदस्यों का चयन निदेशालय द्वारा निर्गत कार्ययोजना के अनुसार किया जायेगा।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414