अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, 34 बैंक के एटीएम कार्ड व 30 हजार नकद बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक अंतरराज्यीय टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 34 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास पुराने टिकट घर के समीप सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभव कुमार आचार्य पुत्र कृष्ण चंद्र, निवासी कृष्णापुर शासन, थाना बालीचंद्रपुर, जिला जाजपुर (उड़ीसा), हाल पता रूम नंबर 205, नयागांव जीप कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ वाराणसी में दर्ज दो मुकदमों के अलावा उड़ीसा और महाराष्ट्र में भी कई मामले दर्ज हैं।

थाना कैंट वाराणसी में दो मुकदमे (धारा 318(4)/303(2) बीएनएस व अन्य धाराओं में) दर्ज हैं।

उड़ीसा के खुर्दा जनपद में थाना बालीपटरा में दो और फूलनकरा थाने में एक मुकदमा पंजीकृत है।

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित साकीनाका थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन का पर्यवेक्षण वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त,अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सर्किल द्वारा किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, अभिषेक सिंह, आरक्षी नागेंद्र कुमार और संजय शामिल रहे।एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी के अंतरराज्यीय नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई