वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नंद पाण्डेय ने पूरे देश वाशियो को छठ पर्व की दी बधाई और कहा कि छठ पूजा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह सामाजिक व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है।
यह त्यौहार हमे प्रकृति की शक्ति का सम्मान करने और इसे संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। व्रती तनु पाण्डेय ने बताया कि इस बार किसी कारणवश छठ पूजा अपने शहर से दूर रहते हुए भी अपनी परम्परा को वैकल्पिक व्यवस्था के साथ मनाया और कहा कि छठ पूजा एक प्राचीन और पवित्र त्यौहार है जो सूर्य देवता और छठी मईया को समर्पित होता है। छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य सूर्य देवता की उपासना करना और उनसे जीवन , स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों की कामना करना होता है। तनु ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हु जो इस व्रत को करने का मौका परिवार द्वारा मिला और छठ के इस पर्व पर पूरे देश वाशियो को ढलते सूरज से मिले संतोष की कला व उगते सूरज से आपको और आपके परिवार को मिले नव दिशा। तनु पाण्डेय के साथ छठ पूजा स्थल पर संपूर्णा नंद पाण्डेय, अमृतपाल सिंह,बबलीन कौर, जसविंदर कौर, सरजीत सिंह, परी शर्मा,कोमल ढीलो,प्रियंका शर्मा,निधि सिंह,सिमरन ,रूपिंदर ढ़ीलो,और बहुत सारे भक्तगण उपस्थित रहे।










Users Today : 16
Users This Year : 24096
Total Users : 36689
Views Today : 43
Total views : 72126